Thursday, October 19, 2017

Pawan Singh Starrer Yoddha Arjun Pandit Film Appreciated by Cinegoers

पवन सिंह की योद्धा अर्जुन पंडित बिहार में लहराया परचम

पावर स्टार पवन सिंह के रोमांटिक और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित बिहार और झारखण्ड में भव्य पैमाने पर रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह का अनोखा अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा  है। टाईटल के अनुरूप ही यह फिल्म धमाकेदार एक्शन का तड़का लगा रही है। राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म योद्धा अर्जुन पंडित में पवन सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं। पवन सिंह के साथ पहली बार राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी की लाडली नेहा श्री की रोमांटिक जोड़ी में है। कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म दे चुके निर्देशक जगदीश शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।



दीपक शाह ने प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण युवा निर्माता मनोज सिंह ने किया है।  फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे हैं, जिनमे संगीत छोटे बाबा का दिया गया है और गीत लिखे हैं आज़ाद सिंह, श्याम देहाती ने। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ नेहाश्री, अवधेश मिश्रा, उमेश सिंह, आशुतोष खरे, अयाज़ खान, विनोद मिश्रा, काजल सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, पूजा कजलेकर,साहेबलाल धारी और संजय वर्मा हैं।  ------- Ramchandra Yadav (PRO)

No comments:

Post a Comment