Tuesday, October 17, 2017

Nehashree Celebrates Diwali In A Very Different Style

नेहाश्री की अनूठी दिवाली

दिवाली खुशियों का त्योहार है और लोग आपस मे खुशियां बांटते हैं पर गरीब बच्चो के लिए दिवाली की खुशी तब बढ़ जाती है जब उनकी दीवाली कोई रोशन कर देता है । भोजपुरी की लाड़ली अभिनेत्री नेहाश्री ने दीवाली के पूर्व दर्ज़नो गरीब बच्चो को दिवाली की खुशियां प्रदान कर दी । नेहाश्री इन दिनों जयपुर में है और उन्होंने दिवाली की खुशियां गरीब बच्चो में बांटी ।



एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने दर्जनों बच्चो में मिठाई , गिफ्ट और कपड़ो का वितरण किया । इस मौके पर बच्चो के साथ उन्होंने काफी वक्त व्यतीत किया । नेहाश्री ने बताया कि दिवाली पर हम पटाखो में काफी पैसा खर्च कर देते हैं अगर उनमे कटौती कर उन पैसों से गरीब बच्चो के लिए गिफ्ट लें तो उनकी दिवाली भी खुशियों से भर जाएगी । ----Uday Bhagat (PRO)

No comments:

Post a Comment