Manish Vatssalya said, “Firstly I would like to thanks my producer Zaina Ibourek for her trust and love. Once again I’m coming with Crime Thriller Scotland. I love directing thriller stories. This is a story about the courage, the bonding and the extended love of a father”.
The movie “Scotland” is based on a heinous crime which needs more awareness and education among the people and families who are / can be a victim. This movie shows how RAPE victims feel and cope after the tragedy. “As a director, Manish has done a commendable job to keep the balance of emotions and message during the picturization of the movie, which is amazing. This project has put the utmost responsibilities of producer and director on Manish’s shoulders which he has delivered with perseverance.Manish completed the project in the record time under a span of 3 months”, Zaina says..Film is written by Piyush priyank.
मनीष वात्सल्य की अगली क्राइम थ्रिलर 'स्कॉटलैंड'
फिल्म 'दशहरा' के निर्देशक मनीष वात्सल्य की अगली फिल्म क्राइम थ्रिलर स्कॉटलैंड है, जिसमें स्कॉटिस पुलिस में काम कर चुके एडम सैनी नायक की भूमिका में हैं।
यह फिल्म इस बात पर केंद्रित है कि एक दुष्कर्म पीड़िता कैसा महसूस करती है और अपने साथ घटी त्रासदी के बाद उससे कैसे उबरती है।
'स्कॉटलैंड' लगभग पूरी हो चुकी है और इसमें चेतन पंडित, दयाशंकर पांडेय, खुशबू पुरोहित, अमीन गाजी, सावी सिद्धू, आकाश डागर, समर कात्यायन, संजीव झा भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म में खुद वात्सल्य भी एक भूमिका में हैं। पीयूष प्रियांक द्वारा लिखी गई फिल्म के निर्माता मनीष वात्सल्य और जैना आईबौरेक हैं, जिसका निर्माण वात्सल्य फिल्म्स एंड मार्स यूके फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है।
आईबौरेक ने कहा, "एक निर्देशक के रूप में मनीष (वात्सल्य) ने सराहनीय काम किया है। फिल्म को बनाने के दौरान उन्होंने भावनाओं और संदेश में संतुलन बनाए रखा, जो शानदार है।"
वात्सल्य ने कहा, "मैं अपने निर्माता जैना आईबौरेक को उनके भरोसे और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मुझे थ्रिलर निर्देशित करना पसंद है। यह साहस, एक पिता के रिश्ते और प्यार के बारे में है।" वात्सल्य की पिछली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दशहरा' थी, जिसमें नील नितिन मुकेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था।
No comments:
Post a Comment