कुछ महीने पहले मुहूर्त के साथ ही चर्चा में आई भोजपुरी फ़िल्म सनकी दरोगा की शूटिंग लखनऊ एवं आसपास के इलाके में शुरू हो चुकी है । मेगा स्टार रवि किशन , हॉट केक अंजना सिंह व बताशा चाचा मनोज टाईगर अभिनीत इस फ़िल्म
का निर्माण डांसिंग शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले अनुया चौहान कुडेचा , रितेश कुडेचा द्वारा किया जा रहा है जबकि फ़िल्म के सह निर्माता हैं देवांग ढोलकिया । सनकी दरोगा के निर्देशक हैं सैफ किदवई , जबकि कार्यकारी निर्माता है दिलीप गुलाटी। सनकी दरोगा के प्रचारक हैं उदय भगत । निर्देशक सैफ किदवई विज्ञापन जगत के नामचीन चेहरे हैं पर बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फ़िल्म होगी । उन्होंने बताया कि इस सब्जेक्ट पर फ़िल्म का सपना वे बरसो से देख रहे थे जो अब जाकर साकार हो रहा है ।
सनकी दरोगा के केंद्रीय पात्र रवि किशन ने बताया कि उनका किरदार एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की है । निर्देशक सैफ किदवई ने बताया कि फ़िल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ और आसपास के इलाकों में की जाएगी ।
---------Uday Bhagat (PRO)
No comments:
Post a Comment