पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित दसवें भोजपुरी सम्मेलन में आखिरी सत्र भोजपुरी कलाकारों के रंगारंग समारोह के साथ समाप्त हुआ । नई दिल्ली के द्वारका स्थित दादादेव मेला ग्राउंड के हजारो लोगो की मौजूदगी में समापन समारोह में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी , सुप्रसिद्ध लोकगायक भरत शर्मा व्यास , गोपाल राय , गायक अभिनेता यश कुमार, गायिका निशा पांडे ने अपनी मधुर आवाज से दर्शको का मन मोह लिया ।
समापन समारोह की शुरुआत कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी की बेटी ऐश्वर्या मुखर्जी के अम्बे वंदना से हुई । इसके बाद अभिनेत्री अनारा गुप्ता , सीमा सिंह , मणि भट्टाचार्य , काजल यादव , मोहिनी घोष और निधि झा ने भोजपुरी गानो पर अपने नृत्य से दर्शको का मन मोह लिया ।
इस मौके पर कलाकारों को सम्मानित भी किया गया ।
1 ) पवन सिंह - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2 ) अभय सिन्हा - सर्वश्रेष्ठ निर्माता
3 ) अंजना सिंह - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
4 ) कानू मुखर्जी - सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक
5 ) सीमा सिंह - डांसिंग क्वीन
6 ) अरविंद अकेला कल्लू - सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक अभिनेता
7 ) यश कुमार - सर्वश्रेष्ठ एक्शन अभिनेता
8 ) निधि झा - सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री
9 ) अनारा गुप्ता - पूर्वांचल फ़िल्म सम्मान
10 ) मोहिनी घोष - सर्वश्रेष्ठ सुंदर अभिनेत्री
11 ) काजल यादव - कलाश्री सम्मान
12 ) मणि भट्टाचार्य - सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री
13 ) श्रेया मुखर्जी - कलाश्री सम्मान
14 ) निशा पांडेय - सुरश्री सम्मान
15 ) सोनू प्रीतम - कलाश्री सम्मान
16 ) विकास सिंह बिरप्पन - कलाश्री सम्मान
17 ) भरत शर्मा व्यास - भोजपुरी लोकगीत सम्राट
18 ) गोपाल राय - महेंद्र मिशीर सम्मान
19 ) कुणाल सिंह - भोजपुरी महानायक सम्मान
20 ) राकेश श्रीवास्तव - भोजपुरी लोक रत्न
21 ) राहुल श्रीवास्तव - कॉमेडी किंग
22 ) रास बिहारी गिरी - पूर्वांचल श्री सम्मान
23 ) उदय भगत - सर्वश्रेष्ठ पी आर ओ
No comments:
Post a Comment