Monday, February 12, 2018

The Bhojpuri Actress Emerging with New Style and New Name Ishika Pandey

नए नाम और नए  अंदाज़ के साथ इशिका पांडे

भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसी कम ही अभिनेत्री है जिनकी मातृभाषा भोजपुरी है । उन्ही में से एक है इशिका पांडे जिन्होंने पायल पांडे के नाम से कुछ फिल्मो में अभिनय किया था लेकिन अब वह अपने नए नाम इशिका पांडे के साथ अपनी चार फिल्मो के साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है । बहुप्रतिक्षित फ़िल्म ग़दर 2 में इशिका पाकिस्तानी गायिका की भूमिका में है जिनके अपोजिट है प्रसिद्ध गायक प्रमोद प्रेमी ।



हालांकि इस फ़िल्म में उनकी भूमिका अतिथि कलाकार की है लेकिन वह इसमें बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिखेंगी । इश्कबाज में इश्कबाजी दिखा चुकी की अगली फ़िल्म लगा देब जान की बाजी है जिसमे इशिका के अभिनय के कई रंग से दर्शक रूबरू होंगे । मूल रूप से छपरा की रहने वाली इशिका ने बताया कि बिहार के एक गांव से मायनगरी मुम्बई में आकर अपनी योग्यता साबित करना मुश्किल भरा कदम है वो भी तब जब कोई गॉड फादर ना हो । उन्होंने बताया कि कुछ अच्छी फिल्मो की बात चल रही है और जल्द ही अपनी आगामी योजना के बारे में वह बतायेगी । आपको बता दें की इशिका अभिनय के साथ साथ सिंगिंग का भी शौक रखती है । बतौर गायिका उनका होली का अल्बम भी हाल ही में रिलीज हुआ है । ---------Uday Bhagat (PRO)

 

No comments:

Post a Comment