Thursday, October 19, 2017

Pagal Deewana Bhojpuri Film Lavish Muhurat Performed

पागल दीवाना का भव्य मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायिकी का जादू चला रहे स्टार गायक प्रमोद प्रेमी यादव अब सिनेमा के रुपहले परदे पर भी अपनी गायिकी व अभिनय की जौहर दिखाने वाले हैं। जहाँ उनकी लगातार कई फिल्में रिलीज पर हैं वहीं अभी हाल ही में एक और भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जाने  वाला है।  मून लाइट फ़िल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत इन एसोसिएट विद एक्स फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म पागल दीवाना का मुहूर्त किया गया है।



फिल्म के निर्माता निर्देशक सूरज कुमार है। निर्देशक सूरज कुमार हैं। सह निर्माता पी बी होली पब्लिक  स्कूल, लेखक सूरज कुमार, गीतकार अरुण बिहारी, पंकज प्रियदर्शी, संगीतकार अभिषेक चौधरी हैं। छायांकन अशोक पंडा करेंगे। फिल्म कार्यकारी निर्माता मुकेश सिंह, निर्माण नियंत्रक राम प्रवेश हैं।  प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी, सूरज सम्राट, आकाश सिंह, प्रियंका महाराज, ज़ीनत कपाड़िया, उमेश सिंह, लोटा तिवारी, रमेश दूबे, शिवम तिवारी, संजीव शर्मा, लक्ष्मण  आदि हैं। ------- Ramchandra Yadav (PRO)

No comments:

Post a Comment