हैं। मैनेजर एमडी अफजल शाह हैं।
उल्लेखनीय है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग में केन्द्रीय भूमिका में देसीस्टार समर सिंह एक अलग अवतार में रूपहले परदे पर धूम मचाने वाले हैं। उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे नजर आने वाली हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। कई हिट फ़िल्मों का कुशल निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक भी संजीव श्रीवास्तव हैं। उनके निर्देशन में समर सिंह एकदम अलग लुक में नजर आएंगे। एक्शन लव स्टोरी एवं फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। वह देश की आन बान शान के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए सदैव तत्पर रहता है। लव, एक्शन, ड्रामा से परिपूर्ण यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्मित की जा रही है। साफ-सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक इस फ़िल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे। फिल्म का गीत-संगीत भी काफी मधुर एवं कर्णप्रिय बनाया जा रहा है। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। इस फिल्म में भी समर सिंह का देसी गीत सुनने व देखने को मिलेगा। फ़िल्म का प्रचार प्रसार रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेजगत में देसीस्टार का खिताब हासिल करने वाले यूट्यूब पर बादशाहत कायम करने वाले गायक व फ़िल्म अभिनेता समर सिंह ने भोजपुरी गीत-संगीत की दुनियां में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने विगत दो वर्षों से देसी अन्दाज में खांटी भोजपुरिया माटी का लोकगीत गाकर करोड़ों दिलों में घर बना लिया है। उनके खास शैली में गाये हुए गीतों के ऑडियो-वीडियो से भोजपुरी अल्बम के गीतों में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है और अब ठेठ देसी अलबम के गीत देखने और सुनने को मिल रहा है।




जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ समर सिंह को जाता है। समर सिंह को हाल ही में इंडिया टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में सत्रहवां स्थान मिला है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके हुनर और लगन की बदौलत और भी कई रिकॉर्ड उनके नाम होने वाले हैं।
No comments:
Post a Comment