Monday, February 12, 2018

Suno Sasurji Releasing On 2nd March 2018 On Holi All Over India

होली के रंग सुनो ससुरजी के संग

ड्रीम कैचर प्रोडक्शन व आर. के. जी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म "सुनो ससुरजी" के ट्रेलर को मिल रही वाहवाही के बीच फ़िल्म के रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है । इस होली यानी 2 मार्च को फ़िल्म सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज होगी ।  निर्माता  शनाया मकानी और इकबाल मकानी ने इसकी घोषणा की है  । फ़िल्म के निर्देशक "सुब्बाराव गोसंगी" है। एसोसिएट निर्माता "राजकुमार जैन" है।

फ़िल्म की निर्मात्री "शनाया मकानी"  फ़िल्म को लेकर काफी  कॉन्फिडेंट है ।

शनाया ने बताया कि फ़िल्म बहुत ही अच्छी बनी हैं। सारे कलाकारों ने अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है । उन्होंने आशा जताई कि  दर्शक भी  फ़िल्म को बहुत पसंद करेंगे क्योंकि फ़िल्म में दर्शको को जो मसाला , कैमिस्ट्री, एक्शन , फैमिली ड्रामा चाहिए वो सब इस फ़िल्म में मिलेगा। आपको बता दे कि शनाया ने फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले "फैड इंटरनॅशनल" (मुम्बई) से फैशन मैनेजमेंट किया है। तो उन्होंने फ़िल्म के अभिनेता और अभिनेत्रियों को बहुत ही बखूबी तरीके से खूबसूरत बनाया है।



फ़िल्म के अभिनेता "ऋषभ कश्यप गोलू " अभिनेत्री "ऋचा दीक्षित " और खलनायक "अवधेश मिश्रा" भी इस फ़िल्म में काम करके बहुत खुश है।

फिल्म निर्देशक “सुब्‍बाराव” ने बताया की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही, इतना लोगो का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है, इससे अनुमान लगा सकते है की फिल्म के लिए जो मैंने दिल से मेहनत की है वो सफल होगी, और लोगो को धन्यवाद् दिया। कहा की फिल्म कुछ ही दिनों में आप के नजदीकी सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी, आप सब इस फिल्म को पुरे परिवार के साथ देखने जाए।



फिल्म में "रिषभ कश्यप" (गोलू ), अभिनेत्री "रीचा दीक्षित" और  खलनायक के किरदार में "अवधेश मिश्रा" और "हैरी जोश" नजर आएंगे। अभिनेत्री "किरण यादव" ,"तेज बहादुर" ,"सुरेंद्र मिश्रा, मेहनाज श्रॉफ", विजय आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे । फ़िल्म के प्रचारक "उदय भगत व रंजन सिन्हा,  मार्केटिंग हेड "विजय यादव", और डिजिटल प्रमोशन "बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया" कर रही है। ---------Uday Bhagat (PRO)

No comments:

Post a Comment