
काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज की गई थी । रिलीज के दो दिन पहले बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने भोजपुरी फिल्मो में अश्लीलता से संबंधित सवाल ही ज्यादा किया । छठ के बाद जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सपना गिल , तुषार रमनन , निर्देशक संतोष मिश्रा और प्रचारक उदय भगत प्रोमोशन के लिए बिहार गए तो पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के सवाल में काफी अंतर दिखा । उनकी धारणा बदल चुकी थी और सबने नशाखोरी के खिलाफ बनी इस फ़िल्म पर चर्चा की । यही नही कइयो ने तो कई सामाजिक मुद्दों पर भी फ़िल्म बनाने की सलाह दी । उल्लेखनीय है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी काशी अमरनाथ के निर्माता हैं प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉक्टर नेहा शांडिल्य जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।-----Uday Bhagat (PRO)
No comments:
Post a Comment